डीडीयू के डॉ. उदयभान को 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मूल्यांकनकर्ता के रूप में आमंत्रण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. उदयभान सिंह को राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली से 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी) के मूल्यांकनकर्ता के रूप में आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित आयोजन 3 जनवरी से 6 जनवरी, 2025 तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होगा। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और क्षेत्र दोनों के लिए एक गर्व का विषय है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे 1993 में 10-17 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों में वैज्ञानिक सोच और दृष्टिकोण को विकसित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम में बच्चे वैज्ञानिक विधियों जैसे अवलोकन, प्रयोग, विश्लेषण, और निष्कर्ष के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करते हैं। ज्ञात हो कि यह आयोजन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होता है, जिसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस), और देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से बाल वैज्ञानिक, शिक्षक, वैज्ञानिक, राज्य समन्वयक, संसाधन व्यक्ति और मूल्यांकनकर्ता भाग लेते हैं। डॉ. उदयभान सिंह का चयन डॉ. उदयभान सिंह का मूल्यांकनकर्ता के रूप में चयन उनकी गहरी वैज्ञानिक समझ और शैक्षणिक अनुभव का प्रमाण है। इस आयोजन में वह बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत शोध कार्यों का मूल्यांकन करेंगे और अपने अनुभव से उन्हें प्रेरित करेंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

11 minutes ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

2 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

2 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

3 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

11 hours ago