Categories: Uncategorized

जिलास्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम-17 के द्वारा गठित जिलास्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि विगत वर्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 224 प्रकरण प्राप्त हुए तथा वित्तीय वर्ष में धनराशि रुपए-65 लाख प्राप्त हुआ हैं,जिसमें कुल 20 प्रकरण में 30 लाभार्थियों को स्वीकृत कर भुगतान कर दिया गया हैं। अवशेष 204 प्रकरण लम्बित हैं। अवशेष प्रकरण के लिए धनराशि रुपए 235.71 लाख की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा शासनादेशनुसार प्रत्येक 03 माह में नियमित रूप समिति की बैठक कराई जाय। उन्होंने कहा कि उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि भुगतान कर दिया जाय तथा अवशेष प्रकरण में आवश्यकतानुसार धनराशि की मांग शासन से कर लिया जाय। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रकरण प्राप्त होते ही समिति से स्वीकृत करा लिया जाय तथा शासन से धनराशि प्राप्त होने पर तत्काल लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि भुगतान की कार्यवाही की जाय, ताकि कोई प्रकरण लंबित न रहने पाए। पुराने प्रकरण को सर्वप्रथम निस्तारित किया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने माननीय जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों से उनके सुझाव को भी सुना।
बैठक में जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा माननीय जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

51 minutes ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

2 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

3 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

3 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

11 hours ago