देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पशु चिकित्सालय सदर परिसर में पशु चिकित्सा संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें डॉ सुशील कुमार को अध्यक्ष, डॉ अमित सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ सुनील कुमार को महामंत्री, डॉ कंचनलता को संयुक्त मंत्री एवं डॉ सतीश को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी बरहज डॉ राजेश मोहन का विदाई एवं पशु चिकित्सालय पथरदेवा के नये पशु चिकित्साधिकारी डॉ उदयभान वरूण का स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया। उपनिदेशक पशुपालन गोरखपुर डॉ धमेंद्र पाण्डेय एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया डॉ अरविन्द वैश्य ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा किया एवं नव निर्वाचित पशु चिकित्सा संघ के कार्यकारणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ यू.के.सिंह, डॉ आर.डी.राम, डॉ ओमप्रकाश प्रजापति समेत डा दिग्विजय यादव , डॉ रौनक एवं चीफ फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती आदि उपस्थित रहे।
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार का सहयोगी…
कोलकाता में कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, हथौड़े से शीशा तोड़ने का आरोप;…
स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…
नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…
आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…