Categories: Uncategorized

पानी की निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज तहसील क्षेत्र ग्राम महेन परसौनी की दलित महिलाओं ने नाली के पानी की निकासी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।
मंगलवार को महेन बाबू परसौनी दलित बस्ती के महिलाओं व पुरुषों ने नाली की पानी की निकासी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी बरहज से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया, समस्या को सुनकर उपजिलाधिकारी अंगद यादव ने तत्काल वीडियो से फोन वार्ता कर इस मामले को हल करने का निर्देश दिया। उन्होंने ने दलित महिलाओं व पुरुषों को आश्वस्त करते हुए समस्या को जल्द से जल्द हल करने की बात कही। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए विमला देवी ने बताया कि हम सभी लोग दलित जाती के है, और हम सभी लोग भूमिहीन हैं। आवास के लिए जगह जमीन भी नही हैं। समस्या से अवगत कराते हुए विमला देवी ने कहा कि हम लोग के टोले के बीचों बीच पोखरी हैं, जो बहुत छोटी हैं जिसमे हमेशा पानी भरा रहता हैं इसमे नाली के जुड़े होने से नाली पोखरी के पानी मे डूब जाता हैं जिससे कई बार बड़ी दुर्घटना होने से बच गया है। इसलिए हम सभी लोगो की प्रशासन से मांग है कि इस पानी को बगल में स्थित बड़ी पोखरी में गिराने की व्यवस्था कराई जाय ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना नहो। उन्होंने बताया कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का कोई हल नही निकाला गया तो हम लोगो के ऊपर बीमारियों व जानमाल का खतरा बना रहेगा। इस लिए हम लोग प्रशासन से मांग करते है कि पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द किया जाय।

rkpshomnath

Recent Posts

कुणाल घोष की कार पर लगातार दूसरे दिन हमला, सुरक्षाकर्मी पर बंदूक तानने का भी दावा

कोलकाता में कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, हथौड़े से शीशा तोड़ने का आरोप;…

15 minutes ago

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

2 hours ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

2 hours ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

2 hours ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

2 hours ago