Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedडाॅ. संजय सिंह बने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष

डाॅ. संजय सिंह बने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)| श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह की अनुशंसा पर पूर्वांचल अध्यक्ष यशवंत सिंह रोलू ने डॉक्टर संजय सिंह को करणी सेना का संत कबीर नगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। डॉ. सिंह के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राजपूत समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
नव मनोनीत जिलाध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा इस महती कर्तव्य व दायित्व को निष्ठा पूर्वक निभाते हुए शीघ्र ही युवाओं को जोड़कर जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया जायेगाl
डॉक्टर सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर राजपूत समाज के लोगों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया हैl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments