डॉ० मुखर्जी अखंड भारत के प्रबल समर्थक थे- सांसद


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी विचारधारा के पोषक व महान राष्ट्रचिंतक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। उक्त बातें सदर सांसद शशांक मणि ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के वार पर रामपुर कारखाना मंडल में आयोजित मंडलीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि डा. मुखर्जी अखंड भारत के प्रबल समर्थक थे भारतीय राजनीति के ऐसे पुरुष थे जिन्होंने न केवल शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया, बल्कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की नींव भी रखी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी कश्मीर के पूर्ण विलय के पक्षधर थे और उन्होंने अनुच्छेद-370 के विरोध में सत्याग्रह किया। उन्होंने परमिट व्यवस्था का भी विरोध किया और कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में उनका निधन हो गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडे, बिजेंद्र कुशवाहा, पुरुषोत्तम पांडे, दीपक जायसवाल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

11 minutes ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

15 minutes ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

19 minutes ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

36 minutes ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

1 hour ago