अतिकुपोषित परिवार को सहभागिता योजना में दूधारू गाय देगी सरकार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत स्थापित अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल बलटिकरा का पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने निरीक्षण के दौरान जानकारी दिया कि कुपोषित बच्चों के स्वजन को मुख्यमंत्री निराश्रित व बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार दुधारू गाय देगी। इसके लिए अभियान चलाकर परिवार वालों का चयन किया जाएगा। कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार की पहल पर अतिकुपोषित बच्चों के परिजनों को गोशाला से नि:शुल्क गाय उपलब्ध करायी जाएगी। इतना ही नहीं गो-पालन के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह भी दिए जाएंगे। अतिकुपोषित परिवार के लिस्ट में जिस भी परिवार का नाम है वो तत्काल पशु चिकित्सालय से संपर्क कर आवेदन देकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

2 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

2 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago