प्रत्येक तीन माह पर करें रक्तदान, बचाएं इंसान की जान: संत कुमार

रोटरी क्लब व रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। रोटरी क्लब व रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
शिविर का आरंभ रेडक्रॉस सोसाइटी- उत्तर प्रदेश के प्रबंध समिति सदस्य रामकुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीटीएसएस व रोटरी क्लब की अध्यक्ष डॉ. सोनी सिंह, राष्ट्रीय मंत्री, भारत-तिब्बत समन्वय संघ ने रोटरी क्लब की सचिव वंदना गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक सिन्हा, अभिषेक सिंह, मुकेश कुमार के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
जिले में पहली बार रक्तदान शिविर में हिस्सा लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने रक्तदान करने के लाभ बताते हुए युवाओं को सदैव रक्तदान करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान कर किसी बचाएं इंसान की जान बचा सकतें हैं।
रोटरी क्लब की अध्यक्ष डॉ.सोनी सिंह ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए कहा कि किसी की जान बचाने से बड़ा कार्य कोई नहीं हो सकता। जब आप किसी के लिए रक्तदान करते हैं, तो उसकी नजरों में आप आम आदमी से हीरो बन जाते हैं।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान का अर्थ है किसी को जीवनदान देना। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया तकनीकी रूप से कितनी उन्नत हो गई है, दुनिया में कुछ भी मानव शरीर में रक्त के मूल्य को प्रतिस्थापित नहीं कर सकता है।
इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह अमर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दीपक पांडेय, अवनीश प्रताप सिंह, अमन सिंह, मृत्युन्जय यादव, सूरज कुमार, विवेक सिंह आदि ने रक्तदान किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

6 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

8 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

9 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

9 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

9 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

10 hours ago