Categories: विश्व

क्या भारत वाकई चाहता है कि पाकिस्तान दो मोर्चों पर फंसा रहे? PAK रक्षा मंत्री के दावे से मचा हड़कंप

इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने शनिवार (1 नवंबर, 2025) को एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि पाकिस्तान दो मोर्चों पर युद्ध की स्थिति का सामना कर सकता है। आसिफ ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान भारत के प्रॉक्सी के रूप में काम कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ रही है।

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी युद्ध चला रहा है और इसका आरंभ पूर्व अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी के शासनकाल से हुआ था। उन्होंने पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज से बातचीत में कहा कि “भारत चाहता है कि पाकिस्तान अपनी पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर एक साथ उलझा रहे। हमारे पास इस बात के ठोस सबूत हैं और जरूरत पड़ी तो हम उन्हें सामने रखेंगे।”

ये भी पढ़ें – ‘हिंदू धर्म में ये इच्छा नहीं की जाती…’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भड़का हिंदू संगठन, दिया बड़ा बयान

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। पिछले महीने दोनों देशों की सीमा पर हिंसक झड़पों के बाद तुर्किए और कतर की मध्यस्थता में इस्तांबुल में शांति वार्ता आयोजित की गई थी। इस वार्ता के बाद दोनों देशों ने युद्धविराम बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

आसिफ ने कहा कि इस समझौते से क्षेत्र में शांति बहाली की उम्मीद है, लेकिन भारत के हस्तक्षेप से हालात फिर बिगड़ सकते हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान अपनी सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है।

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद उस समय चरम पर पहुंच गया था, जब तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी अपनी भारत यात्रा पर थे।

ये भी पढ़ें – किसानों को नहीं मिल पा रहा गेहूं का बीज किसान परेशान

Karan Pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago