Categories: विश्व

‘हिंदू धर्म में ये इच्छा नहीं की जाती…’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भड़का हिंदू संगठन, दिया बड़ा बयान

अमेरिकी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की हालिया टिप्पणी को लेकर अमेरिका के हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने कड़ा बयान जारी किया है। संगठन ने वेंस से आग्रह किया है कि वे हिंदू धर्म से भी जुड़ने की पहल करें और धार्मिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों का सम्मान करें।

दरअसल, मिसिसिपी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘टर्निंग प्वाइंट यूएसए (TPUSA)’ कार्यक्रम के दौरान वेंस ने अपनी पत्नी उषा, जो एक हिंदू परिवार से हैं, के साथ अपने अंतरधार्मिक विवाह पर चर्चा की थी। वेंस ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पत्नी भी “चर्च से उसी तरह प्रभावित होंगी” जैसे वे स्वयं हुए हैं।

इस बयान के बाद वेंस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने ही उन्हें ईसाई धर्म से दोबारा जुड़ने के लिए प्रेरित किया था, लेकिन उनका धर्म परिवर्तन का कोई इरादा नहीं है।

ये भी पढ़ें – ग्राम भरथापुर का सांसद व विधायक ने किया भ्रमण

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए HAF ने कहा कि “हिंदू धर्म में यह इच्छा नहीं की जाती कि जीवनसाथी धर्म को वैसा ही देखे जैसा दूसरा देखता है।” संगठन ने वेंस को सलाह दी कि वे हिंदू धर्म की सकारात्मकता को स्वीकार करें और हिंदुओं के अपने धर्म के पालन के अधिकार को मान्यता दें।

संगठन ने यह भी कहा कि कुछ वेंस समर्थक धार्मिक स्वतंत्रता की मूल अवधारणा को हिंदुओं तक विस्तार देने में विश्वास नहीं रखते, जो अमेरिका के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है।

वहीं, वेंस ने साफ किया कि उनकी पत्नी का धर्म परिवर्तन का कोई इरादा नहीं है, लेकिन वे उनके साथ विश्वास और जीवन पर चर्चा करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें – पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर यातायात माह का किया शुभारम्भ

Karan Pandey

Recent Posts

देहरादून के हिमालय महोत्सव में चमकी हरियाणा की साहित्यिक पहचान, डॉ. निशंक को भेंट की गई लघुकथा पुस्तक

उत्तराखंड के देहरादून जिले के थानो स्थित लेखक गाँव में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय ‘स्पर्श पर…

4 hours ago

एनडीए की 16 सीटें, फिर भी बड़े गढ़ों में झटके; बैलेट से निकले संदेश का क्या है मतलब?

वाराणसी, नागपुर और पटना के नतीजों ने खड़े किए बड़े सवाल; 28 सीटों के परिणामों…

4 hours ago

करियर में किसे मिलेगी सफलता, किसकी चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग — 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार उपलब्ध पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर 2026…

6 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग! पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, पूजा से पहले ही आई मौत की खबर

फोटो Ai निर्मित दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया बाराबंकी 🖋️ राष्ट्र…

6 hours ago

भाजपा में विवेकानंद मिश्र को मिली नई जिम्मेदारी, बने आईटी सेल भलुअनी मंडल के संयोजक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago