डाक्टर भगवान का रूप होते हैं,
अब तक यह कहा जाता रहा है,
पर अब ये क्लीनिक में देखते हैं,
अपनी दुकान से दवा दिलाते हैं।
फिर शैतान बन कर दवा का मूल्य
आठ-दस गुना मरीज़ से वसूलते हैं,
भगवान तो भगवान अब भारत में
डाक्टर इन्सान भी नहीं रह गये हैं।
रोग कितना भी जटिल क्यों न हो,
चिकित्सा पेशेवर बनकर करते हैं,
दुकानदारी व्यापारी जैसी करते हैं,
अब डाक्टर ख़ुद दलाली करते हैं।
नियंत्रण इन पर न सरकार का है,
नियंत्रण इन पर न अदालत का है,
भगवान के स्वरूप स्वयंभू होते हैं,
उस ऊपर वाले से भी नहीं डरते हैं।
आदित्य रोगी का आधा रोग तो,
डाक्टर के मीठे बोल से दूर होता है,
पर मीठा बोलने वाले डाक्टर तो अब
बहुत मुश्किल से ही कहीं मिलते हैं।
4 दिसंबर: वह तारीख जिसने बार-बार इतिहास की धड़कन बदल दी — संघर्ष, खोज, सम्मान…
पंचांग 04 दिसंबर 2025, गुरुवार | आज का संपूर्ण हिन्दू पंचांग (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) आज का…
राँची ( राष्ट्र की परम्परा )झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आगामी 05 दिसंबर 2025 को केंद्रीय…