दिल्ली से लेकर यूपी तक है भाजपा सरकार भ्र्ष्टाचार में लिप्त – सी पी राय

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश चेयरमैन ने की प्रेस वार्ता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज देश मे दिल्ली से लेकर यूपी तक की भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्र्ष्टाचार में लिप्त है। हजारों करोड़ रुपये से बने संसद भवन में पानी टपक रहा है उक्त बातें बृहस्पतिवार को टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री सी पी राय ने कही।उन्होंने कहा कि आज सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से असफल हो गया है, छोटे छोटे बगल के देश भारत को आंख दिखा रहे हैं। चीन हमारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है, उक्त बातें भाजपा के सांसद ने पूरे देश को बताया है। फिर भी सरकार इसको नही मान रही है। पहले देश पर 54 हजार करोड़ रुपये कर्ज था।अब वह बढ़कर 2 लाख 10 हजार करोड़ रुपये हो गया है। सड़के व पुल टूट रहे हैं। इस झूठ की सरकार को विदा करने का समय आ गया है देश में होने वाले विधानसभा व अन्य चुनाव में भाजपा की सरकार की विदाई जनता करने को तैयार है।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकार के अच्छे कार्यो को इंडिया गठबंधन समर्थन करता है, आज बांग्लादेश के मामले में हम सरकार के साथ है।लेकिन देश को लूटने वाले उद्योग पतियों के विरोध में हम लोग आवाज बुलंद करते रहेंगे। क्षेत्र की जनता से भाजपा ने जो भी वादे किए वह अब तक पूरा नहीं हुआ, यहां का जिला अस्पताल, रिंग रोड, चीनी का मल्टीपर्पज स्टोर नही बन सका। प्रेस वार्ता के समय जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, नीलेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन ,ऋषिकेश मिश्र, जयदीप त्रिपाठी, मधु शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

4 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

5 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

5 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

6 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

6 hours ago