बाढ़ पीड़ितों के मदद मांगने पर DM के बिगड़े बोल हम जोमैटो सर्विस नहीं चला रहे…

लख़नऊ ।उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तमाम जिला के जिला अधिकारी भी लोगों की मदद में सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच आंबेडकर नगर के डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बादल होने के बाद आंबेडकर नगर के डीएम की खूब आलोचना हो रही है। वायरल वीडियो सिर्फ 18 सेकंड का है। अंबेडकरनगर में घाघरा नदी काफी उफान पर है जिसकी वजह से आसपास के गांव में बाढ़ आ गया है। आपदा की निगरानी करने पहुंचे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल पीड़ितों से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने डीएम से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद डीएम बड़ी निर्दयता के साथ यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही जो घर-घर खाना पहुंचाएगी। अब इसी बयान को लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है। इसके साथ ही डीएम यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बाढ़ चौकियों पर रुकने की व्यवस्था की गई है। किसी को समस्या नहीं आएगी। अगर कोई बीमार होता है तो डॉक्टर आकर देख लेगा। हालांकि, जिस तरीके से उनका जोमैटो वाला बयान वायरल हो रहा है, उससे जिलाधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। 

21 जिले बाढ़ की चपेट में

योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिलों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राज्य के 21 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आवास क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 20 हजार रुपए, दुर्भाग्य से अगर आपदा से किसी की मृत्यु होती है तो उनके परिवार को 4 लाख रुपए और अंग भंग होने की स्थिति में ढ़ाई लाख रुपए तक की मदद उसके परिवार को की जाएगी। इनमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आजमगढ़, महराजगंज, बरेली, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, मऊ, कुशीनगर, बलिया, अम्बेडकर नगर, पीलीभीत, देवरिया तथा शाहजहांपुर शामिल हैं। राज्य में गंगा, शारदा, घाघरा, राप्ती और कुआनो समेत अनेक नदियां उफान पर हैं और विभिन्न जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

6 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

8 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

16 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago