डीएम ने ओपीआर सेंट्रल एकेडमी बसंतपुर रामपुरगढ़ में मां सरस्वती की प्रतिमा का किया अनावरण

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपीआर सेंट्रल एकेडमी बसंतपुर रामपुरगढ़ परिसर में सोमवार को मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने विधि–विधान पूर्वक पूजन कर किया।उन्होंने कहा कि छात्र का जीवन ज्ञान व एकाग्रता से भविष्य संवारता है।भटकने का अवसर हमेशा मिलता पर संवारने का समय निश्चित है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने मां सरस्वती की प्रतिमा अनावरण के मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन काल में हमेशा ध्यान केंद्रित रखना चाहिए,ताकि मन का भटकाव न हो सके।जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आनंद ले परन्तु परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान ले आने के बाद ही ऐसा कार्य करें। कार्यक्रम में विद्यालयी स्तर पर आयोजित सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन मैराथन दौड़ का डीएम दिव्या मित्तल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में सत्यम गुप्ता प्रथम,आदित्य गोंड द्वितीय व धीरज गोंड तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में कृतिका कुशवाहा प्रथम, दिव्या सिंह द्वितीय, व हजरा खातून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्रथम स्थान पर पाने वाले को साइकिल, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को घड़ी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक शशिकांत राव ने मुख्य अतिथि को भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ प्रदीप राव ने किया।इस दौरान प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह,अवधेश गुप्ता,राजीव राव,स्वामीनाथ पटेल,दुर्गेश तिवारी आदि उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

1 hour ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

2 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

2 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

2 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

2 hours ago