अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस नाकाम – अखिलेश प्रताप सिंह

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने पुलिस के कार्य प्रणाली पर उठाया सवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूरे जनपद में अपराध की बाढ़ सी आ गई है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, पुलिस इस पर लगाम लगाने में विफल हो गई है।उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।उन्होंने देवरिया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वह अपराध करने में तनिक भी हिचक नहीं रहे हैं। बीते 15 दिनों के अंदर जिले में हुई कई हत्याएं इसका सबूत हैं।उन्होंने कहा कि अपराधों का खुलासा होने में महीनों लग जा रहे हैं। जिले में पिछले 15 दिनों के अंदर नेहाल सिंह, छात्र नेता विशाल सिंह व इधर भटनी थाना क्षेत्र में बेहरा डाबर गांव में अनुष्का हत्याकांड ने सबको हतप्रभ कर दिया है। जिले की पुलिस का अपराधियों से साठ गांठ है, जो आरोपी हैं उनकी लंबी हिस्ट्रीशीट है। किसी भी अपराधी पर अब तक गैंगस्टर नहीं लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ऐसे अपराधियों पर इनाम घोषित कर रही है। अपराधियों के साथ पुलिस का व्यवहार दोस्ताना है। अपराधी अपराध करके आराम से रह रहा है। पिछले सालों में कई लोगों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर लगा है। जबकि हालिया घटनाओं में ऐसे आरोपियों पर पुलिस ऐसा कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में जिले की पुलिस कटघरे में है। जबकि अपराधियों के साथ किसी तरह की सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। जिले के हालात देख पता चल रहा है कि यूपी में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। पुलिस सत्ता को इंजॉय कर रही है। घटनाओं का जो खुलासा पुलिस कर रही है उसमें कई झोल निकल रहे हैं। प्रेस वार्ता के समय जिलाध्यक्ष रामजी गिरि,बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह राकेश,ऋषिकेश मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

2 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

2 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

2 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

3 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

3 hours ago