विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु डीएम-एसपी ने दिए निर्देश

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा बिजली कर्मचारियों एवं अभियन्ताओं की मांगों के सम्बन्ध में की जा रही ,सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत जनपद में विद्युत केन्द्रों उप केन्द्रों पर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित कराए, जाने एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित चैम्बर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने विद्युत एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। जिले में विद्युत आपूर्ति बनाएं के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


बैठक के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सुरेश कुमार, विभिन्न वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ताओं व अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु माकूल बन्दोबस्त किये जाए। डीएम व एसपी ने कहा कि, हड़ताल अवधि के दौरान आवश्यक सेवाओं विशेषकर चिकित्सालयों, जलापूर्ति से सम्बन्धित उपक्रमों, संचार संस्थानों आदि की विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार बाधा नहीं आनी चाहिए। डीएम ने कहा क़ि वैकल्पिक व्यवस्था के मद्देनज़र तैनात किए गए तकनिकी स्टाफ क़ि विद्युत केन्द्रों व उप केन्द्रों पर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए इस बात का प्रयास किया जाये क़ि विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

17 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago