परियोजनाओं के निर्माण से जिले के विकास को मिलेगी गति: मंजू सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत की बैठक किया गया। बैठक में पुनरीक्षित आय-व्ययक वर्ष 2022-23 हेतु रू. 145.98 करोड़ तथा मूल आय-व्ययक वर्ष 2023-24 हेतु रू. 67.41 करोड़ का सर्वसम्मति से अनुमोदन स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा पंचम राज्य वित्त आयोग वर्ष 2023-24, 15वां वित्त आयोग वर्ष 2023-24 (अन्टाइड फण्ड) तथा 15वां वित्त आयोग वर्ष 2023-24 (टाइड फण्ड) की कार्ययोजना के साथ-साथ सम्पत्ति एवं विभव कर निर्धारण सूची वर्ष 2022-23 का अनुमोदन प्रदान किया गया । बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की गई। बैठक का शुभारम्भ वन्देमातरम तथा समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक सम्पन्न होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए,परियोजनाओं के परवान चढ़ने से आकांक्षात्मक जनपद तेज़ी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय कर विकास का रोडमैप तैयार करें। देश व प्रदेश निर्माण के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सपनों के भागीदार बन सकें।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि बैठक के माध्यम से सदस्यों की ओर से प्राप्त हुए महत्वपूर्ण सुझावों विभागीय कार्ययोजना में समुचित स्थान दे । उस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से सदस्यो को भी अवगत कराएं। डीडीओ/प्रभारी सीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जो सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए है , नियमानुसार उस पर कार्यवाही की जायेगी। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया।
बैठक में मौजूद सदस्यों की ओर सुझाव प्राप्त हुआ कि सभी वार्डों में सदस्यों की संस्तुति के आधार पर समानुपातिक रूप से स्ट्रीट लाईटों की स्थापना की जाए तथा उन पर नाम पट्टिका भी लगायी जाए। सदस्यों ने यह भी सुझाव दिया कि पेयजल परियोजनाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई परिसम्पत्तियों की समयबद्धता के साथ मरम्मत कराया जाय। आवासीय योजनाओं हेतु सत्यापन के पश्चात ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाय। सदस्यों की ओर से वार्डों अन्तर्गत क्षतिग्रस्त मार्गों एवं पुलियों इत्यादि की मरम्मत कराए जाने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। अध्यक्ष ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि सभी सदस्यों से प्रस्ताव लिये जाएंगे। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा, पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, उपायुक्त श्रम सिद्धार्थ मोदियानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी, क्षेत्र पंचायत प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्य तथा जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिगण रणविजय सिंह, करनवीर सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

17 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago