डीएम-एसपी ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धनघटा में किया पैदल मार्च

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा नवरात्रि, दुर्गा पूजा व दशहरा को सकुशल व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न कराने के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना धनघटा अंतर्गत कस्बा धनघटा के प्रमुख स्थानों पर पैदल मार्च किया गया।
अधिकारीद्वय द्वारा पैदल मार्च के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, राहगीरों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया व लोगों से संवाद स्थापित कर त्यौहारों को मिलजुल कर सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्वक मनाने, अफवाह पर ध्यान न देने हेतु आमजनमानस से अपील की गई एवं जनता को पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिलाया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी धनघटा बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक धनघटा राकेश कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक महुली अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उनि. धनघटा हरिनारायण दीक्षित, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

12 minutes ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

25 minutes ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

52 minutes ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

2 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

2 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

2 hours ago