संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रुप से यातायात जागरूकता माह का रिजर्व पुलिस लाइन में समापन किया गया। अधिकारीद्वय द्वारा पुलिस लाइन में पहुंचे छात्रों को अपने संबोधन में बताया गया कि यातायात जागरूकता माह के दृष्टिगत सम्पूर्ण माह में जनपद में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात से संबन्धित नियमों के बारें में जागरूक किया गया। माह नवम्बर में स्कूल-कालेजों में छात्र – छात्राओं को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराकर लोगों को जागरूकता किया गया। शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर होल्डिंग, बैनर व पोस्टर आदि लगवाया गया एवं पम्पलेट वितरण की कार्यवाही की गई। वाहन चालकों को एकत्र कर यातायात संबन्धी नियमों की जानकारी दी गई एवं उसका पालन कराने हेतु उन्हे शपथ भी दिलाया गया। वाहनों के रख रखाव, हाई-बीम व लो बीम की उपयोगिता एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टर की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया। यातायात जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।वाहन चालकों का जिला चिकित्सालय के चिकित्सकीय टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण, बीपी, कान आदि का जांच करायी गयी। शहर के फुटपाथ के अतिक्रमण को हटवाकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया । अधिकारीद्वय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत चौहान, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा, प्रभारी यातायात परमहंस व यातायात अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। एन0सी0सी0 तथा स्काउट गाइड के छात्रों द्वारा किये गये यातायात जनजागरूकता रैली की सराहना करते हुए समस्त छात्रों को प्रतिभाग हेतु प्रमाण पत्र दिया गया ।
इस दौरान यातायात माह के दौरान यातायात कार्य में सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न स्कूलों के प्रबन्धकों व प्रधानाचार्यों, डीसी पाण्डेय, रिया मेहता आदि को भी सम्मानित किया गया।।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…