निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच प्रत्येक माह करें 3 सदस्यीय कमेटी -जिलाधिकारी
बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख रुपए से अधिक की लागत की कुल स्वीकृत धनराशि ₹747.51 करोड़ की 88 निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार सभी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गईl कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि दिसंबर माह में निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाए जाने तथा कमेटी द्वारा प्रत्येक माह निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपे जाने का निर्देश दिया।
पेयजल परियोजना गैसड़ी ग्राम पंचायत एवं शिवा नगर ग्राम पंचायत में विद्युत कनेक्शन देने में विलंब पर अधिशासी अभियंता विद्युत का जवाब तलब किया गया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहरा का हैंड ओवर लेते हुए स्टाफ की नियुक्ति कर उद्घाटन किए जाने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया।
उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी बलरामपुर में सीवर लाइन कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें वरना उनके विरुद्ध एफआईआर कराते हुए आरसी जारी की जाएगी।
बैठक में अनुपस्थित अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशीष कुमार द्विवेदी का वेतन रोके जाने तथा निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता पर कार्यदाई संस्था पैक्सफेड को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव शासन में भेजे जाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, डीएसटीओ मोहम्मद नासेह, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…
वाहेगुरु के सिमरन और कीर्तन से गूंजे नगर के मार्ग, निशान साहिब की अगुवाई में…