डीएम ने की गेहूं खरीद की समीक्षा, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रबी विपणन वर्ष 2025–26 हेतु गेहूं खरीद के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा गेहूं खरीद की समीक्षा जिलाधिकारी कार्यालय में की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी केंद्र प्रभारी शासन की नीतियों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से गेहूं खरीद सुनिश्चित करें। केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न होने पाए और प्रभारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लघु व सीमांत किसानों को गेहूं क्रय में प्राथमिकता मिले। उन्होंने लक्ष्य 58500 एम.टी. के सापेक्ष 10% क्रय सभी क्रय केंद्रों के माध्यम से रविवार तक करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक मोबाईल क्रय केंद्र को न्यूनतम 12 एम.टी. प्रति दिन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मंडी सचिव प्रवर्तन कर गेहूं के अवैध परिवहन को रोकें। सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल, बैठने और ग्लूकॉन–डी/ओआर एस की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इससे पूर्व डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि इस वर्ष गेहूं क्रय का लक्ष्य 58,500 मीट्रिक टन है, जिसके सापेक्ष 1231 किसानों से 4085.91 एम.टी. की खरीद अब तक की जा चुकी है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में सामान्य गेहूं का समर्थन मूल्य रु 2425/- निर्धारित किया गया है, जो कि गत वर्ष रू 2275/- के सापेक्ष रू 150 अधिक है। उन्होंने बताया कि बोरे भी पर्याप्त संख्या में हैं। इस दौरान बैठक में डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी(सहकारिता) सदर आदि उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

8 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

8 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

8 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

8 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

8 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

8 hours ago