मस्जिद को लेकर एक ही समुदाय के दो गुट भिड़े,जमकर चली लाठियां

गुरुवार शाम बहु भोज कार्यक्रम से शुरू हुई थी कहा सुनी मारपीट मे हुई तब्दील

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौकी के कुछ दूरी पर स्थित गांव पूरा दाखिला के मोहल्ला मोमिनाबाद मे शुक्रवार सुबह अचानक एक ही समुदाय के दो गुट मे मस्जिद मे सदर व अन्य कारणों को लेकर जमकर विवाद हुआ।इस दौरान दो पक्षों मे चल रहे लाठी डंडों मे प्रधान कयूम अंसारी के घर से एक दर्जन लोग घायल हो गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाई जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पूरा दाखिला के मोमिनाबाद मोहल्ले मे स्थित एक मस्जिद मे पिछले कई महीनों से मस्जिद मे सदर पद को लेकर दो गुटों मे आपसी विवाद चल रहा है जिसमें एक पक्ष द्वारा मस्जिद के इमाम और अन्य सुविधाओं को लेकर निर्णय ले लिए जाने पर आपत्ति जताता रहा है।प्रधान कयूम अंसारी के पक्ष के लोगों की शिकायत है कि मस्जिद के अन्य जिम्मेदारों द्वारा मनमाने तरह से फैसले लिए जा रहे जिसका विरोध हम कुछ ग्रामीण भी करते रहे है। समस्या से निजात पाने के लिए कुछ समय पहले प्रधान पक्ष से कुछ अन्य लोगो द्वारा गांव मे ही एक दूसरी मस्जिद की नींव रखी और उसमें नमाज अदा करने लगे। कहा सुनी के इस आपसी विवाद के बीच गुरुवार शाम गांव मे ही अजीम अंसारी के वहां भोज का कार्यक्रम था जिसमें गांव के सभी लोग इकठ्ठा थे ।खाना खाते समय कुछ मनबढ़ प्रवृति के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष को फब्तियां कसने लगे जिसपर आपसी कहा सुनी हुई हालांकि उस समय मामला बढ़ता देख गांव के ही अन्य कुछ लोगों द्वारा समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन शुक्रवार सुबह पुनः अचानक दो दर्जनों से अधिक की संख्या मे लोगो द्वारा प्रधान के घर के समीप मारपीट करने लगे ।दोनों पक्षों के संघर्ष के बीच एक गुट के दस से अधिक लोग कयूम अंसारी ,मुकीम अंसारी,जाकिर,अशरफ,इस्माइल,समीर, अलीमुन निशा , नरगिस व अन्य घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार पीट मे शामिल सभी लोगो को थाने लाई जहां उनसे पूछताछ चल रही है।प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago