डीएम ने की जल जीवन मिशन के तहत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। उन्होंने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूबवेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाते हुए उन्हें पूर्ण करें। उन्होंने अगले एक माह का लक्ष्य निर्धारित करते हुए तीनों एजेंसियों को लक्ष्य के अनुसार कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। विभिन्न परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने और अप्रैल में निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रिथ्विक– कोया पर 01 प्रतिशत एलडी चार्ज लगाने और जीएमसी को ब्लैकलिस्ट की नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेएमसी और ऋत्विक–कोया को पाइपलाइन बिछाने के कार्य को तेज करने के संदर्भ में कड़ा निर्देश दिया। ड्रिलिंग, हाइड्रो टेस्टिंग, बाउंड्री वाल और सड़क अनुरक्षण आदि कार्यों को तेज करने हेतु भी तीनों एजेंसियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण परियोजनाओं में जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें। इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

43 minutes ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

55 minutes ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

1 hour ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

3 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

3 hours ago