डीएम ने किया जल जीवन मिशन के तहत निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–द्वितीय में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–तृतीय में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
उन्होंने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूबवेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि तीनों संस्थाएं अपने सभी परियोजनाओं को सितंबर के अंत तक पूर्ण करें और जलापूर्ति को आरंभ करें। यदि किसी परियोजना में जलापूर्ति अनारंभ पाई जाती है तो जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, हाइड्रो टेस्ट, और ओएचटी टेस्ट की रिपोर्ट नियमित तौर पर उनके और मुख्य विकास अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण का सत्यापन संबंधित बीडीओ द्वारा नामित अभियंताओं के माध्यम से रैंडमली कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया।
उन्होंने विद्युत संयोजन हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में कार्यदाई संस्थाओं द्वारा धनराशि प्रेषित की जा चुकी है, उनमें माह के अंत तक विद्युत संयोजन सुनिश्चित करें।अवशेष परियोजनाओं हेतु धनराशि का भुगतान विद्युत विभाग को करने हेतु जेएमसी को निर्देशित किया रिथविक–कोया की परियोजनाओं में विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 1.5% एल.डी. चार्ज लगाने का निर्देश दिया। साथ ही परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समय सीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।जल जीवन मिशन एक बेहद ही अहम परियोजना है और यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। इसलिए परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जल निगम और संबंधित कार्यदाई संस्थाएं तेजी लाते हुए, निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

11 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

12 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago