टूटे एनएच 31 की सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन शुरू कराने के दिए निर्देश
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बृहस्पतिवार को तहसील बैरिया के अंतर्गत चाद दियर पुलिस चौकी के पास टूटे एनएच-31 और नाव से बाढ़ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएच 31 के अधिकारी से वार्ता कर निर्देश दिया कि मिर्जापुर से कम से कम 8 ट्रक बोल्डर आज शाम तक गिरवाकर किसी भी हाल में शुक्रवार की शाम तक सड़क का मरम्मत कर आवागमन चालू कराने का निर्देश दिया।
एसडीएम सुनील कुमार को निर्देश दिया कि सड़क बन जाने के बाद गावों में घुसे पानी को कई पंपिंग सेट लगाकर निकाला जाए। अगर दो मीटर पानी भी निकल जाए तो काफ़ी राहत हो सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि रात्रि 1:30 बजे बाढ़ के पानी से सड़क कट जाने के बाद सभी प्रशासनिक अधिकारियो, एनडीआरएफ और पुलिस फोर्स की तत्काल मौके पर भेजा गया। बाढ़ से प्रभावित गांव को बचाने के लिए चार बोट और एनडीआरएफ के माध्यम से गांव के व्यक्तियों को बचाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नाव की क्षमता के हिसाब से व्यक्तियों को बैठाएं और बोट में बैठने वाले व्यक्तियों की सूची अवश्य बना लें। बोट में फोर्स भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने नाव से बाढ़ से प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी चार से पांच मीटर भरा हुआ है और गंगा नदी खतरा बिंदु से दो मीटर ऊपर बह रही है। यहां की आबादी लगभग 1000 से 1200 जो बाढ़ से प्रभावित है। एडीएम को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए और खाने पीने की व्यवस्था की जाय। निरीक्षण में एसडीएम बैरिया सुनील कुमार, एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…