डीएम ने की ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभागों की समीक्षा

एपीओ रविंद्र बहादुर सिंह व सुनील तिवारी की कार्य-प्रणाली पर डीएम के कड़े तेवर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभागों की समीक्षा की गई।
आवास योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना निदेशक को अभिलेखों सहित पुनः बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। मनरेगा व पंचायतीराज विभाग के कार्यक्रमों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक ब्लाक को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप खेल मैदान, पार्क और स्टेडियम का निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा के तहत सृजित कार्य दिवसों की समीक्षा करते हुए सबसे अधिक और सबसे कम कार्य दिवस वाले ब्लाक में बीडीओ को समीक्षा कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बाउंड्री वाल पर तार फेंसिंग का निर्देश दिया। गांवों में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का कार्य समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में बृजमनगंज के पिपरा परसौनी में ग्राम प्रधान द्वारा रुचि न दिखाए जाने की सूचना मिलने पर उन्होंने पंचायतीराज अधिनियम की धारा 95(01) (जी) के तहत नोटिस जारी कर कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने 433 पंचायत भवनों में अक्रियाशील जनसुविधा केंद्रों को एक माह के भीतर क्रियाशील करने का निर्देश दिया। अन्यथा की दशा में संबंधित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी। कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि क्लस्टर स्थानांतरण के तहत स्थानांतरित सचिव 24 घंटे के भीतर अपना कार्यभार ग्रहण करें। तैनात,स्थानांतरित सचिव द्वारा अरुचि की स्थिति में संबंधित सचिव के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
निचलौल व लक्ष्मीपुर के एपीओ रविन्द्र बहादुर सिंह व सुनील तिवारी की कार्य-प्रणाली पर घोर असंतोष व्यक्त करते हुए दोनों एपीओ के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन,परियोजना निदेशक, उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन बृज भूषण सिंह, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ, समस्त बीडीओ, एडीओ पंचायत, एपीओ उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

4 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago