औचक निरीक्षण/छापेमारी के दौरान एक दुकान का लाइसेंस किया गया निलंबित, एक समिति को नोटिस जारी, खाद के 03 और बीज के 09 नमूने लिए गए
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव द्वारा जनपद में बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बीज/खाद की गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामारी की कार्यवाही की गई।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी सीजन में बुवाई का कार्य जारी होने के कारण खाद के साथ साथ बीज एवं उर्वरक की मांग भी बढ़ गई है। नकली बीजों एवं खादों की सघन जांच हेतु जनपद के बघौली एवं मेहदावल ब्लॉक स्थित बीज एवं उर्वरक की 15 दुकानों का निरक्षण कर 09 नमूने गेहूं और 02 नमूने एमओपी के साथ साथ 01 नमूने जिनकेटेड सुपर फास्फेट का भी संग्रहित किया गया। सभी के यहां स्टॉक बोर्ड पर रेट लिस्ट लगी पाई गयी। प्रमुख प्रतिष्ठानों के नाम जिनका निरीक्षण किया गया उनमें, इंद्रावती खाद बीज भंडार, सिंहटीकर, यादव खाद भंडार, मौर्य खाद बीज भंडार, डीसीएफ, भवानीगढ़ा, एग्री जंक्शन, तुलसीपुर, साधन सहकारी समिति, गगनई राव, किसान खाद बीज भंडार, तुलसीपुर , किसान बीज भंडार,मेहदावल, मौर्य बीज भंडार, बारह खाल, ओम खाद भंडार, मिस्रौलिया मिश्र, मुक्तिनाथ खाद बीज भंडार, सांडे खुर्द आदि। उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर छापामारी अभियान चलाया जाएगा। यदि कही भी किसानों द्वारा की गई शिकायत सही पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही संपादित की जाएगी।
निरीक्षण/छापेमारी के दौरान किसान बीज भंडार, मेहदावल का भंडारण की सही जानकारी न देने पर दुकानदार का बीज का लाइसेंस निलंबित किया गया। साधन सहकारी समिति, गगनई राव स्थापित तुलसीपुर को अनियमित भंडारण करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…