Categories: Uncategorized

डीएम ने की 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों-परियोजनाओं की समीक्षा

दिए गुणवत्तापूर्ण व ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश

विभागीय अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्थाएं स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों के साथ विचार कर विकास एवं जनहित से सम्बंधित निर्माण कार्यो का प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध करायें- डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में 50 लाख से उपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो उसके लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेजे जिससे कि कार्य में बाधा न उत्पन्न हो व निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंड ओवर कर दिया जाए।
समीक्षा के दौरान पीडब्लूडी, सिडको, राजकीय निर्माण निगम, यू0पी0पी0सी0एल0, सी0एन0डी0एस0, आवास विकास परिषद सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जनपद में निर्माणाधीन कार्यो को पूर्ण कर गुणवत्ता की जांच कराते हुए सम्बंधित विभाग को हैण्डओवर करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नये कार्यो में टेण्डर आदि की प्रक्रिया की कार्यवाही समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित किया कि जनपद में भ्रमण के दौरान विभाग से सम्बंधित एवं विकासपरक निर्माण कार्यो को चिन्हित करते हुए तथा स्थानीय मा0 जनप्रतिनिधिगणों से विचार विमर्श कर स्टीमेट एवं प्रस्ताव भेजे, जिससे अंतिम निर्णय लेते हुए स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास हेतु मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ मिल कर इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि कहां पर कौन से निर्माण कार्य कराया जाना आवश्यक एवं जनहित में होगा।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्वत, अधि0अभि0 पी0डव्लू0डी0 आर0के0 पाण्डेय, जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, एडीएसटीओ रवीन्द्र यादव, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

1 hour ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

2 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

2 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago