डीएम ने प्रस्तावित रेलवे स्टेशन महुअवा में चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण

5 जनवरी को 0.00से 05 किमी तक अधिग्रहण हेतु चिह्नित भूमि के मालिकों के नामों का प्रकाशन गाटा सहित किया जाएगा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने महराजगंज में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के लिए महुअवा में चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन के लिए भूमि का चयन एनएच 730 के नजदीक केएमसी के सामने महुअवा में किया गया है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य मार्ग से दूरी, प्रस्तावित रेलवे लाइन मार्ग आदि की जानकारी ली। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा रेलवे उक्त भूमि का चयन रेलवे के मानकों और जिलाधिकारी के पूर्व निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 0.00 से 12.00 किमी तक 20ए की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है, जिसमे अधिगृहीत की जाने वाली भूमि का चिन्हांकन और उनका गजट में प्रकाशन शामिल है। बताया कि 05 जनवरी को 0.00 से 05 किमी तक अधिग्रहण हेतु चिन्हित भूमि के मालिकों के नामों का प्रकाशन गाटा सहित कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने चिन्हित भूमि को अनुमोदन देते हुए आगे की कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और परियोजना के पूरा होने से जनपद में आर्थिक विकास और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मदन मोहन वर्मा, तहसीलदार सदर राजेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर के.के. यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

2 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

3 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

3 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago