Sunday, November 2, 2025
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने रबी के गेहूं की क्राॅप कटिंग का किया निरीक्षण

डीएम ने रबी के गेहूं की क्राॅप कटिंग का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील खलीलाबाद के ग्राम पंचायत चकदही में रबी 2024-25 के अंतर्गत चयनित कृषक कृष्णानंद के खेत में गेहूं की कटाई का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उपज का आकलन किया, जिसमें प्लाट उपज 16.750 किलोग्राम (43.3 वर्ग मीटर में) प्राप्त हुआ। यह उपज दर 38.692 कुंतल प्रति हेक्टेयर के अनुमानित उपज के बराबर है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, तहसीलदार खलीलाबाद गौरव कुमार, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments