बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पठन पाठन की गुणवत्ता, स्कूल की साफ-सफाई, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता इत्यादि तथा विद्यालय में संचालित निपुण परीक्षा का जायज़ा लेने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय अंगनापारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा 05 की छात्रा सौम्या शुक्ला व कक्षा 05 के छात्र रामानन्द से पहाड़ा सुना। छात्रा ने इंग्लिश में तथा छात्र ने हिन्दी में त्रुटिरहित पहाड़ा सुनाकर डीएम को प्रसन्न कर दिया।
मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में बच्चों ने डीएम को बताया कि मीनू के अनुसार दाल-रोटी बनी थी। डीएम ने बीडीओ व ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय भवन का कायाकल्प कराया जाए। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों को बिस्किट का वितरण भी किया। विद्यालय के निरीक्षण के पश्चात डीएम ने अंगनापारा में मनरेगा योजना अन्तर्गत निर्मित महाराजा सुहेल देव उद्यान का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, बीडीओ अजीत प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…