समारोहपूर्वक आयोजित हुआ डाकघर बचत बैंक मेगा मेला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पोस्टमास्टर जनरल की प्रेरणा से गोरखपुर परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं गोरखपुर बी.बी. शरण के नेतृत्व व डाकघर बहराइच के अधीक्षक हिमांशु तिवारी निर्देशन में बहराइच डाक मण्डल में व्यवसाय अर्जन हेतु आयोजित डाकघर बचत बैंक मेगा मेला के दौरान 15339 बचत खातों के साथ रू. 6,24,447=00 डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा प्रीमियम का व्यवसाय अर्जित किया गया। मेले के दौरान निदेशक शरण ने अन्य अतिथियों के साथ सुकन्या समृद्धि योजना के अन्तर्गत खोले गये खातों की पासबुकों का वितरण किया गया। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पीएलआई. आरपीएलआई, आईपीपीबी एवं खाता खोलने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर निदेशक शरण ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आहवान किया कि विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को जन-जन तक पहुॅचाएं। सहायक अधीक्षक सदर ए.के. पाण्डेय द्वारा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अधीक्षक डाकघर बहराइच मण्डल हिमांशु तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया जबकि कार्यक्रम के अन्त में पोस्टमास्टर संतोष सिंह ने सभी उपस्थिति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर निरीक्षक डाकघर भिनगा पी.पी. त्रिपाठी, नानपारा के भीम प्रसाद, कैसरगंज के आर.डी. यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी, रामजी, ललित, अखण्ड, सन्तोष, सलिल, तरूण वर्मा, सुजाता सिंह, अवधेश, बैजनाथ, विजय तिवारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago