श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण- प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर गांव और हर गली में स्वच्छता अभियान चलेगा। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपने कार्यालय में साफ- सफाई की और कलेक्ट्रेट परिसर एडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ झाडू भी लगाई। डीएम अनुनय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार एवं शासन की मंशा के अनुसार रविवार 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक अयोध्या में राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है तब तक अनवरत सफाई का कार्यक्रम चलता रहेगा।रविवार को एडीएम व होमगार्ड कमाडेंट और मेरे द्वारा कलेक्ट्रेट परिषद में अभियान शुरू किया गया है इसका टास्क ग्राम प्रधानों को सौंपा गया है। मॉनिटरिंग पंचायती राज विभाग को दी गई है। यह अभियान पूरे जिले में संचालित होगा।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…