कारगिल विजय दिवस के अवसर डीएम ने रेडक्रॉस एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा हेतु मोबाइल नंबर 7905839765 पर किया जा सकता है संपर्क

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया एवं नगर पालिका परिषद देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में संचालित होने वाली रेडक्रॉस एम्बुलेंस का लोकार्पण कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई दिन बुधवार)के अवसर पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10:30 किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के सभापति रमेश चंद्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा, प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह उपस्थित रहें।
रेड क्रॉस एंबुलेंस के उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने एंबुलेंस का निरीक्षण किया एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही से एम्बुलेंस के विषय में जानकारी प्राप्त की।अखिलेन्द्र शाही ने उन्हें एम्बुलेंस से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई और बताया कि इस एम्बुलेंस को नगर पालिका परिषद देवरिया के सहयोग से चलाया जाएगा।उन्होंने यह जानकारी भी दी कि नगर पालिका देवरिया परिषद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के अंदर निवासियों को इस एंबुलेंस की सेवा निःशुल्क दी जाएगी। इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, देवरिया एवं नगरपालिका परिषद, देवरिया के संयुक्त तत्वधान में नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों की सेवा में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा हेतु मोबाइल नंबर 7905839765 पर संपर्क किया जा सकता है। एंबुलेंस की सेवा 24×7 निःशुल्क दी जाएगी। सेवा नगरपालिका क्षेत्र से बाहर जाने पर तेल का शुल्क देय होगा।
जिलाधिकारी देवरिया ने एंबुलेंस सेवा के प्रारंभ के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के आजीवन सदस्य रवि कांत मणि त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह,इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया की प्रबंध समिति के सदस्य नवनीत अग्रवाल,सुमित मिश्रा, आजीवन सदस्य अनिल तिवारी,डॉक्टर संजय गुप्ता, गिरजेश मिश्रा ,साहू विशाल कुमार गुप्ता,हिमांशु सिंह देवव्रत पांडे,रमेश कुमार सोनी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago