डीएम ने किया ई- ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ

ई-ऑफिस प्रणाली शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों को पेपरलेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से राजस्व विभाग की 10 पत्रावलियों को डिजिटल हस्ताक्षर कर निस्तारित किया गया।
मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में पत्रावलियां ई–ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही प्रस्तुत की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सभी कार्यवाहियों जैसे डिजिटल सिग्नेचर, निकनेट कनेक्शन,
वी.पी.एन एवं वर्क फ्लो तैयार करने सहित विभिन्न कार्यों को ऑनलाइन संपादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पत्रावलियों का परिचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों को पेपरलेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना है। ई-ऑफिस में किसी भी समय पत्रों एवं फ़ाइलो पर कार्य किया जा सकता है। साथ ही ई–ऑफिस प्रणाली पेपरलेस होने के कारण पर्यावरणनुकूल भी है और सभी प्रपत्रों के ऑनलाइन होने के कारण उनके गायब होने अथवा किसी अन्य प्रकार की त्रुटि होने की आशंका समाप्त हो जायेगी। उन्होंने कहा कि ई–ऑफिस प्रणाली में अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही को पारदर्शी तरीके से तय किया जा सकेगा।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में सभी कार्यालयों को डिजिटल करने के कार्य शुरू हो चुका है। फिलहाल राजस्व कार्यालयों को ई–ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत लाया गया है। धीरे–धीरे अन्य कार्यालयों में भी क्रमागत रूप से ई–ऑफिस प्रणाली लागू किया जाएगा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, मनोज कुमार, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निखिल कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रज़ी अख्तर सिद्दीकी, तानसेन, मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

10 minutes ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

26 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

1 hour ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

फटे होंठों से लेकर बालों की देखभाल तक: घी, नारियल तेल और अरंडी के तेल से अपनाएं आसान घरेलू नुस्खे

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा और बालों पर साफ दिखाई…

2 hours ago