कुष्ठ रोग से स्वस्थ हुए व्यक्तियों को डीएम ने एचडीएल किट देकर किया सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ रोग उन्मूलन के तहत 21 रिलीज फ्रॉम ट्रीटमेंट (आरएफटी) व्यक्तियों को एलडीएल किट एवं कंबल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कुष्ठ रोग से पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके 21 लोगों को एलडीएल किट, कंबल का वितरण किया गया है। एलडीएल किट में उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली सामग्री शामिल है। जिलाधिकारी ने कहा कि कुष्ठ रोग का ईलाज पूरी तरह संभव है।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कुष्ठ रोगियों की समुचित चिकित्सा एवं उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही अन्य लोगों को भी एचडीएल किट उपलब्ध करायी जाएगी। एचडीएल किट में मोबाइल, प्लेट, हुक, नेलकटर, कैंची, जिपर, ग्लास होल्डर, सोप होल्डर, पेन, ग्लब्स तथा हाथ में लगाये जाने वाला यूनिवर्सल कफ शामिल हैं।

जिन लोगों को एलडीएल किट का वितरण किया गया उनमें नथुनी, रमेश, रोहित, आशमा शेख़, गनेश प्रसाद, झब्बूल, घनश्याम, शंकर शर्मा, मुन्ना गुप्ता, तारा देवी, बबिता, राजपति शर्मा, प्रकाश शर्मा, नीशू सरदार, शिवपूजन, मुन्नी, बेबाकी देवी, रामनरेश, जीत बन्धन, कुंती, इंद्रदेव आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकांत राय, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अखिलेन्द्र शाही सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

4 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

4 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago