कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा पेंशन में आ रही समस्याओं एवं लंबित भुगतानों के संबंध में विस्तार से अपनी- अपनी बातें एवं समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। उन्होंने सर्वप्रथम जनपद के पेंशनरों के प्रति बधाई एवं आभार प्रकट किया।तत्पश्चात् उन्होंने 80 से 85 वर्ष की आयु के 15 पेंशनरों को माला पहनाकर एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी द्वारा पेंशनरों की आयी समस्या के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संगठनो के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जनपदीय अधिकारियों व प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास कर लंबित देयकों के भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी।
अन्त में वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं पेंशनर्स दिवस के संयोजक राजकुमार गुप्ता द्वारा लंबित मामलों के निस्तारण में पेंशनरों के प्रति सहयोग व आश्वास्त किया गया । तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनर्स दिवस की समाप्ति की घोषणा की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी, पेंशनर्स संगठनो के पदाधिकारी एवं सामान्य पेंशनर्स सहित कोषागार के जे.पी. दूबे, दिलीप श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह , आशीष कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

9 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

9 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

10 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

10 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

10 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

10 hours ago