डीएम ने फर्नीचर उद्यमियों के साथ की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा पराली से फर्नीचर सहित विभिन्न उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहन देने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में फर्नीचर उद्यमियों के साथ बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों को पराली से बनने वाले उत्पादों के निर्माण की ओर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने उद्यमियों को पराली उत्पादों के लिए मार्केट लिंकेज उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पराली से निर्मित उत्पाद आकर्षक होने के साथ पर्यावरण के अनुकूल भी होते हैं। उन्होंने कौशल विकास और अन्य जरूरी सहायता उद्यमियों को उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर विधायक सिसवा ने भी उद्यमियों को पराली आधारित उत्पादों के निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया और कहा कि सरकार उद्यमियों के लिए अनेक प्रोत्साहन योजनाओं को लेकर आई है और उद्यमियों के लिए एक बेहतर व्यवसायिक वातावरण का निर्माण कर रही है लेकिन पूर्णतः सरकार पर निर्भर रहने के बजाय उद्यमी स्वयं भी प्रयास करें।सभी उद्यमियों ने जिलाधिकारी को पराली से निर्मित उत्पादों के निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने इस संदर्भ में अपने सुझाव और निर्माण में आने वाली बाधाओं को भी जिलाधिकारी से साझा किया।
बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग, जिला सूचना अधिकारी और बड़ी संख्या में फर्नीचर व्यवसायी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

12 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

12 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago