कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के बाद दान करने से मिलता है पापों से मुक्ति – आचार्य अजय शुक्ल

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 27 नवम्बर को ,

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद दान पुण्य करने से व्यक्ति द्वारा किए गए पापों से मुक्ति प्राप्त होता है ,तथा उसका सम्पूर्ण जीवन सुखमय व्यतीत होता है।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल उर्फ जीउत बाबा ने कहा कि इस बार पंचाग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान 27 नवम्बर को होगा। यह स्नान कार्तिक मास शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा के दिन किया जाता है।यह तिथि 26 नवम्बर रविवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर शुरू हो जाएगी।इसका समापन 27 नवम्बर सोमवार को दिन में 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। उदया तिथि 27 नवम्बर को होने के कारण इस दिन ही स्नान, दान आदि करना श्रेयस्कर होगा।इसी दिन सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनी जाती है। पवित्र नदी,सरोवर में स्नान करना आज के दिन बहुत ही उत्तम फल देने वाला होता है।इस दिन का दान कई गुना शुभ फल प्राप्त करने वाला होता है।इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है जो रात्रि को मनाई जाती है, इस बार रात्रि में पूर्णिमा 26 नवम्बर को पड़ रही है, इसलिए देव दीपावली इसी दिन मनाना उचित होगा।भगवान भोलेनाथ ने इसी दिन महाअत्याचारी राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था, उसी के खुशी में सभी देवता भगवान शिव की नगरी काशी में आकर यह त्योहार मनाते हैं।काशी सहित पूरे देश में देव दीपावली का आयोजन इस अवसर पर किया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

8 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

8 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

8 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

9 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

9 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

9 hours ago