ज्ञान से कोई व्यक्ति गुरु नहीं बन सकता, गुरु बनने के लिए सम्यक आचरण की जरूरत है: प्रो. अर्जुन मिश्र

व्यास पूजन के साथ नये सत्र का शुभारंभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l संत बिनोवा महाविद्यालय देवरिया में सोमवार को व्यास पूजन कार्यक्रम के साथ नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत हुई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने कहा कि व्यास पूजा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गुरुओं के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाना है। गुरु का दर्जा तो भगवान के समकक्ष हैl लेकिन, कतिपय कारणों से समाज में छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षकों के प्रति सम्मान में कमी आई हैl इसके लिए बहुत सीमा तक हम स्वयं जिम्मेदार हैंl केवल ज्ञान से ही कोई व्यक्ति गुरु नहीं बन सकता गुरु बनने के लिए सम्यक आचरण की जरूरत है। आज भी पढ़ाने वाले शिक्षक तथा पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं। शिक्षक केवल बौद्धिक ज्ञान से ही नहीं अपने नैतिक आचरण और सादगी से भी बहुत कुछ सीखाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सर्वप्रथम इस नयी परंपरा के लिए प्राचार्य को धन्यवाद दिया तथा इस बात पर बल दिया कि शिक्षक के पास जो कुछ भी है वह छात्रों को देना चाहिए।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अरविंद कुमार और महामंत्री प्रोफ़ेसर अशोक सिंह ने सभी शिक्षकों की ओर से प्राचार्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए नये शैक्षिक सत्र मे शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रोफ़ेसर वाचस्पति द्विवेदी, प्रोफ़ेसर शैलेन्द्र राव, डाॅ भूपेश मणि, डॉ विवेक मिश्र, डाॅ चन्द्रेश बारी, डाॅ तूलिका पाण्डेय सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

3 hours ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

3 hours ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

3 hours ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

20 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

20 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

20 hours ago