ऑरटीई एक्ट सम्बन्धी बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 की धारा 121 ( ग ) के अन्तर्गत आस-पड़ोस के गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ‘अलाभित समूह’ और ‘दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा-1/पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाईन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें उक्त प्रक्रिया को ऑनलाइन वेबसाइट https://rte25.upsdc.gov.in पर दिनांक 01 अगस्त से 10 अगस्त, 2023 के मध्य आवेदन किया जायेगा।
उक्त के संबंध में जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि समस्त सीडीपीओ अपने आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के साथ मिलकर सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में कक्षा -1 / पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु ऐसे बच्चों को चिन्हित करेगे तथा उनका विवरण आनलाइन आवेदन कराने हेतु सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे तथा सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से https://rte25.upsdc.gov.in वेबसाइट पर फीड करायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत की जायेगी तथा इसकी प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी के स्तर पर प्रत्येक दिवस की जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ऑनलाइन आवेदन के संदर्भ में किसी भी जानकारी हेतु जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एक हेल्प डेस्क स्थापित की जायेगी। प्रचार प्रसार हेतु जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर बैनर व पोस्टर के साथ कर्मचारी लगाये जायेगे जो निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 121 ) (ग) के अन्तर्गत आस-पड़ोस के गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह और ‘दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा – 1 / पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु प्रक्रिया को समझायेगे। जिलाधिकारी ने उक्त प्रक्रिया को पूर्ण किये जाने हेतु कड़ाई के अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय श्री व सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

2 hours ago

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

4 hours ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

6 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

6 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

6 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

7 hours ago