देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रामपुर कारखाना ब्लॉक स्थित मेहरौना में अमृत सरोवर परियोजना का निरीक्षण किया। 39 लाख रुपये की लागत वाली परियोजना का कार्य अपूर्ण देखकर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कार्य मार्च 2023 तक की निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद डीसी मनरेगा बीएस राय ने बताया कि मिट्टी की खुदाई से जुड़े विवाद के चलते कार्य आंशिक रूप से हो सका है। परियोजना के लिए स्वीकृत लागत में से लगभग डेढ़ लाख रुपये ही खर्च हुए हैं। जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता की योजना को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ रामपुर कारखाना शांति देवी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…
जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…
गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत की न्यायपालिका ने 16 जुलाई 2026 को एक ऐसा ऐतिहासिक…
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…