जीव परिवार में सत्संग करें तो कल्याण सम्भव: आचार्य विनय

बिहार(राष्ट्र की परम्परा)l पत्नी को संग का विषय न बनाये बल्कि सत्संग का साधन बनाए, तो कपिल जैसे पुत्र के रुप में भगवत दर्शन होते हैं। अपनी मति को शास्त्र संगत रखें तो ध्रुव जैसे भक्त पुत्र को पा सकते हैं और आत्म कल्याण हो जायेगा।
उक्त बातें आचार्य विनय शास्त्री ने समउर बाजार से सटे सीमावर्ती बिहार प्रांत के भगवानपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार की रात्रि कपिल मुनि व भक्त प्रहलाद के प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्संग का महात्म्य बताते हुए कही।

उन्होंने कहा कि कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है। सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं हो सकता।
पं. गिरीश नारायण मिश्र, पं नंद पाठक ने परायण किया। रमेश श्रीवास्तव, संत व राजू दास ने संगीत पर संगत की। इस दौरान यजमान कृपाशंकर गिरी, शंभू गिरी, तेज बहादुर गिरी, प्रमोद गिरी, संजय, संदीप सुनीता, गीता, आरती,उमरावती गिरी, सुरेन्द्र पाण्डेय, रवीन्द्र पाण्डेय, रामाधार गिरी, संत यादव, गोपीचन्द्र यादव, जमुना यादव, कवींद्र, गोविंद,मनोज, रामायण गिरी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

13 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

14 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago