डीएम ने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की माॅनीटरिंग हेतु पीएमयू किया स्थापित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तर पर निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल से संबंधित विभिन्न कार्यकलापों के सघन माॅनीटरिंग हेतु जनपद में स्थापित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जनपदीय पीएमयू(प्रोजेक्ट माॅनीटरिंग यूनिट) की स्थापना की है। इस यूनिट का समय पूर्वान्ह्न 10 बजे से सायं 05 बजे तक निर्धारित किया गया है एवं 9628175842, 9415749430 सम्पर्क सूत्र एवं ई-मेल आईडी प्रचलित किया गया है। उन्होंने यूनिट के नोडल व प्रभारी के रुप में अधिकारियों/कर्मचारियों को नामित किया है तथा यह भी अवगत कराया है कि निराश्रित गोवंश से संबंधित किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए उक्त यूनिट के नोडल अधिकारी पशु चिकित्सा अधिकारी गौरीबाजार डा सतीश कुमार के मोबाइल नम्बर 9628175842 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
प्रोजेक्ट माॅनीटरिंग यूनिट में नामित प्रभारी अधिकारियों/कर्मचारियों के विवरण में उन्होंने बताया है कि कनिष्ठ लिपिक कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पुनीत कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी मुण्डेराचन्द अभिषेक कुमार यादव, तथा कम्प्यूटर आपरेटर विवेक यादव को नामित किया गया है

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago