भाकपा ने धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बरहज तहसील पहुँच कर ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाते हुए, तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। बताते चलें कि सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आमजनमानस के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉमरेड अरविंद कुशवाहा लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि नौजवानों को रोजगार एवं बुजुर्गों को पेंशन दिया जाय तथा डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस तथा बिजली के बढ़ते दामों पर रोक लगायी जाय,मनरेगा का बजट बढ़ाकर दो लाख करोड़ के साथ साल में 100 दिन के रोजगार की गारंटी तथा मजदूरों की मजदूरी 600 रुपये प्रति दिन किया जाय और मनरेगा मजदूरों के बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाय। इसी क्रम में सतीस कुमार ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत कर , राशन कार्ड से काटे गए नामो को यथा शीघ्र जोड़ कर उनको लाभ प्रदान किया जाय। वंचित लोगो के राशन कार्ड को बनाने साथ प्रति व्यक्ति 10 किलो ग्राम अनाज प्रदान किया जाय। विधवा,वृद्धा, एवं विकलांग पेंशन के साथ ग्रामीण खेतिहर मजदूर किसानों को 5000 पेंशन दिया जाय। बिजली के निजीकरण एवं स्मार्ट मीटर पर तत्काल रोक लगाकर उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाय। सम्बोधित करते हुए कलेक्टर शर्मा ने कहा कि समूह को समाप्त कर सरकारी बैंकों से 4 प्रतिशत ब्याज पर गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए, सस्ते दर पर लोन मुहैया कराई जाय।इस अवसर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कामरेड विनोद सिंह ने कहा कि, तहसील में भ्र्ष्टाचार चरम पर हैं। अपात्रों को सरकारी सुविधा का लाभ मिल रहा है जबकि पात्र तहसील व ब्लाक का चक्कर लगाते रह जा रहे है। आज भी मोहन सेतु का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है यह कार्य शीघ्र पूरा कराकर मधुबन से जोड़ने के साथ जर्जर पड़े सोनुघाट से बरहज मार्ग एवं करूअना से सलेमपुर तक के मार्ग पर लेपन कराकर आमजनमानस की दिक्कतों को दूर किया जाय। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, हरीबन्द प्रसाद, संजयदीप कुशवाहा, प्रेमचंद यादव,रामनिवास यादव, रामध्यान प्रधान, राजेन्द्र पाल, आजाद अंसारी, इस्लाम अंसारी, अभय कुमार, बालेन्द्र कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेला, 25 मरीजों की हुई जांच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया…

2 hours ago

भाटपाररानी में 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट, 115 मुकदमों से था संबंध

ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…

5 hours ago

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…

5 hours ago

बेलौना मोड़ पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…

5 hours ago

घोषणाओं की गूंज में दब न जाएं जनता के सवाल

मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…

5 hours ago

पदयात्राओं से घर-घर पहुंचेगी भाजपा, एसआईआर पर लोगों को करेगी जागरूक

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…

5 hours ago