Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने की बाढ़ निरोधक कार्यों का औचक निरीक्षण

डीएम ने की बाढ़ निरोधक कार्यों का औचक निरीक्षण

तटबंध पर सेक्शन सुधार कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनपद में अनंतपुर बड़हरा, जर्दी डोमरा अमहवा रिंग और जर्दी डोमरा रिंग पर बाढ़ निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले अनंतपुर बड़हरा में गांव की तरफ बांध को मजबूत करने हेतु मिट्टी पटाव डालने के कार्यों और रेगुलेटर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को तटबंध पर मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने जर्दी डोमरा अमहवा रिंग पर 2.650 किमी से 2.950 तक, 2.300 से 2.400 किमी के मध्य नदी द्वारा कटान रोकने हेतु लांचिंग एप्रेन के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने डोमरा रिंग पर 08 किमी पर तटबंध में रिसाव रोकने के लिए फिल्टर का निरीक्षण किया और कार्य को जल्द पूरा करने और नदी से बांध के बीच प्लेन जोन में बने घरों के सर्वे के निरीक्षण का निर्देश दिया।
जर्दी डोमरा रिंग तटबंध पर सेक्शन सुधार कार्यों को भी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद के सभी तटबंधों को मजबूत करने और बाढ़ की स्थिति में सभी जरूरी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया तथा सिंचाई विभाग को तटबंधों के नियमित निरीक्षण हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के जेई अमरजीत पटेल, वसीम अहमद व विनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments