राजनीतिक दलों की उपस्थिति में डीएम ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया अंतरिक निरीक्षण

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में लगे सील पैक ताले को खुलवाया गया। इसके उपरांत ईवीएम/वीवीपैट की मशीनों के रख रखाव की स्थिति का जायजा भी लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की सक्रियता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवम् रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्ट वार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, भारतीय जनता पार्टी से सुनील यादव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामकरण यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि अब्दुल, बहुजन समाज पार्टी से गोरखनाथ, समाजवादी पार्टी से रामधनी चौहान, आम आदमी पार्टी से अवधेश मौर्या तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago