छात्रवृत्ति हेतु उच्च कक्षाओं में अध्यनरत छात्र छात्र-छात्राएं करें आवेदन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025 -26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत उच्च कक्षाओं में अध्यनरत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क परिपूर्ति भुगतान हेतु समय सारणी निर्गत की गई है जो निम्नवत है। उन्होंने बताया कि नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्रवाई विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, समझ स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार एफिलिएटिंग एजेंसी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की तिथि 7 जुलाई 2025 से 25 नवंबर 2025 तक, छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक, छात्र द्वारा फाइनल प्रिंट आउट निकालने की तिथि 12 जुलाई 2025 से 3 अप्रैल 2026 तक, हार्ड कॉफी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किए जाने की तिथि 6 अप्रैल 2026 तक इसके अलावा शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 11 जुलाई 2025 से 16 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

9 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

18 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

18 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago