सीवान रैली में गरजे PM मोदी: पंजा-लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बनाया

सीवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सिवान में जल, रेल और बिजली समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उपलब्धियों को गिनाया और विपक्षी दलों खासकर राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे और पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज को पीछे छोड़ दिया है और विकास के रास्ते पर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि “पंजे और लालटेन के शिकंजे” ने बिहार को पलायन और पिछड़ेपन का प्रतीक बना दिया था। लेकिन अब राज्य विकास की नई कहानी लिख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, “बिहार ने भारत को सदियों तक नेतृत्व दिया, लेकिन लालू-राबड़ी के शासनकाल में यहां अराजकता, भ्रष्टाचार और पलायन ने जगह बना ली। अब नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने राज्य को फिर से विकास की पटरी पर लाया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कल ही वह विदेश यात्रा से लौटे हैं, जहां विश्व के बड़े नेता भारत की प्रगति से प्रभावित दिखे। “भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और इसमें बिहार की भी अहम भूमिका होगी,” पीएम ने जोड़ा।

नीतीश कुमार का तीखा हमला


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से बिना नाम लिए राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जो लोग आज अनाप-शनाप बयान देते हैं, उन्होंने कभी कोई काम नहीं किया। पहले तो लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे, आज महिलाएं भी आत्मविश्वास से रैलियों में आ रही हैं।”

नीतीश ने यह भी दावा किया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल और महिलाओं के उत्थान पर खासा ध्यान दिया गया है। उन्होंने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी रैली इससे पहले कभी नहीं देखी गई।

राजनीतिक संकेत
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा-जद(यू) गठबंधन राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार विपक्षी भारतीय गठबंधन (INDIA) पर हमलावर है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

3 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago