काली मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में डीएम, चेयरमैन व महामंडलेश्वर ने की पूजा-अर्चना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कस्तूरबा इंटर कॉलेज के समीप बसियवां स्थित मां काली मंदिर में आयोजित जीर्णोद्धार कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी तथा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अलका सिंह ने विधिवत मां काली की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर किन्नर समाज के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय मोहल्लेवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी, महामंडलेश्वर और नगर पालिका चेयरमैन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। नगर पालिका चेयरमैन अलका सिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें – महाराजगंज के रेल मानचित्र में बड़ा बदलाव, केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन

महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने बताया कि किन्नर समाज के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर डीएम दिव्या मित्तल ने डीपीएमयू को पत्र जारी किया। इसके बाद डीपीएमयू द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक को लक्ष्य आवंटन हेतु पत्र भेजा गया है, जिससे किन्नर समाज को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

कार्यक्रम की आयोजक एवं अमितांश स्किल डेवलपमेंट की संचालक क्षमा कपूर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मंदिर पुजारी मनोज, सभासद जावेद आलम, अमित श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा, सूरज जायसवाल, प्रह्लाद वर्मा, राजेश रावत, गोपाल पाल, नवनाथ गुप्ता, गुलाब राजभर, लालजी कुशवाहा, अजय कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी परीक्षा स्कीम, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने छात्रों को किया सचेत

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

4 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago